फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent dead body found in pit, relatives jammed

गड्ढे में मिला मासूम का शव, परिजनों ने लगाया जाम,

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Innocent dead body found in pit, relatives jammed
परिजनों से जानकारी लेते सीओ सदर कुंदन सिंह व एसडीएम महात्मा सिंह। - फोटो : KUSHINAGAR
गड्ढे में मिला मासूम का शव, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

रविवार शाम पांच बजे खेलते समय लापता हो गया था आदिल
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव से लापता बच्चे का शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे के पानी में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नाराज लोगों ने खिरकिया बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
खिरकिया निवासी स्वर्गीय फरियाद का तीन वर्षीय बेटा आदिल रविवार शाम पांच बजे खेलते समय लापता हो गया था। मां सुफियाना, चाचा और अन्य लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने जगह-जगह गुमशुदगी का पोस्टर भी चस्पा कराया। कोतवाली पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बच्चे के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी। सोमवार रात तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर सड़क के पास गड्ढे में पानी भरा हुआ है। उसमें आदिल का शव देखकर किसी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। खिरकिया बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बच्चे का शव लेने पहुंची पुलिस को रोक दिया। जानकारी पाकर एसडीएम महात्मा सिंह और सीओ सदर कुंदन सिंह भी पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि डूबने से बच्चे की मौत होने की आशंका है। वह खेलते हुए गड्ढे में गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

...
कोरोना काल में हुई थी पिता की मौत
कोराना की पहली लहर में आदिल के पिता फरियाद की मौत हो गई थी। आदिल दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। बड़ा भाई अरमान (8) और बहन आफरीन (5) साल की है। मासूम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed