{"_id":"68b21630aaeb897c120654e4","slug":"innocent-child-dies-during-treatment-family-members-create-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-144334-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा
Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
कसया। हाईवे के किनारे संचालित एक निजी हॉस्पिटल में शुक्रवार को चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन इलाज में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने नाराज परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
कसया नगर के नेशनल हाईवे स्थित गोपालगढ़ में एक निजी हॉस्पिटल संचालित होता है। इसमें कसया थाना क्षेत्र के गांव तेतरिया निवासी जितेंद्र पासवान ने बुखार से पीड़ित अपनी चार वर्षीय बच्ची परी को भर्ती कराया। उपचार के दौरान महज डेढ़ घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टर पर परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। अस्पताल पर लोगों की काफी भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसएचओ कसया अमित शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों के द्वारा अभी तहरीर नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई किया जाएगा।