फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured Youth Dies During Treatment; FIR Registered

Kushinagar News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Injured Youth Dies During Treatment; FIR Registered
रामकोला। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधार छपरा के बृजमोहन ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अभय रौनियार (24) अपने मित्र चंदन चौधरी के साथ 11 मई की रात करीब नौ बजे बाइक से गोरखपुर जा रहा था। बाइक चंदन चला रहा था। एनएच-730 पर मथुरा नगर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान 14 मई की सुबह अभय की मौत हो गई। थानाअध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed