फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured man died

मारपीट का मामला

Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Injured man died
मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, दी तहरीर
विज्ञापन

बनकटा बाजार (कुशीनगर )। पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपट्टी में दो भाइयों के बीच पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि शंकरपट्टी निवासी चंद्रिका प्रसाद और उनके भाई मुंद्रिका प्रसाद में किसी बात को लेकर चार जनवरी को मारपीट हो गई थी। इसमें चंद्रिका प्रसाद को चोट आ गई थी। शनिवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई थी। रविवार को उनके पुत्र दीपू ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है। उधर, दूसरे पक्ष से तहरीर दिए जाने की बात कही जा रही है। पटहेरवा थाने के एसआई देशराज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed