{"_id":"5de403ef8ebc3e547429745f","slug":"injured-in-accident-dead-kushinagar-news-gkp331537714","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
खड्डा। थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोइती निवासी मोहन शर्मा पुत्र हरि शर्मा (उम्र 30 वर्ष) शनिवार की रात अपनी बहन के घर रामनगर से बारात करने खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया जा रहे थे। मठिया मोड़ के समीप रुके थे, जहां उनके साथ गांव के रमेश, अनिल, मनोज, प्रिंस आदि भी थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइकचालक ने उन्हें टक्कर मरा दिया, जिससे मोहन के सिर व पैर में काफी चोटें आईं। लोगों ने आनन-फानन में तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।