फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injured in a fight on Jaimala stage at a wedding in Kushinagar

कुशीनगर: जयमाला स्टेज पर बरातियों ने की ऐसी हरकत, देखते ही देखते चलने लगे लात-घूंसे, छह घायल

Sun, 24 Apr 2022 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ(कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ(कुशीनगर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 04:55 PM IST
सार

तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। विवाद शांत कराकर शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन
injured in a fight on Jaimala stage at a wedding in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास गांव में शुक्रवार रात शादी के दौरान जयमाल में घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद शादी हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द गांव के निवासी लल्लन यादव के बेटे निकेश कुमार की बरात इसी थाना क्षेत्र के सपही खास निवासी जवाहर यादव के घर आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक द्वार-पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। दूसरी ओर कुछ बराती नाश्ता तो कुछ भोजन करने लगे। वरमाला स्टेज पर कुछ युवक चढ़ गए। युवतियों और महिलाओं की फोटो खींचने लगे। इस पर घरातियों ने ऐतराज जताया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हुई। घरातियों का आरोप था कि नशे में धुत बरातियों की हरकतों की वजह से मारपीट हो गई। एक बराती का सिर फट गया। कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। मारपीट देख कई बराती उसी समय वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल युवक का एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद अपनी देखरेख में शादी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed