फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   injuered Youngman died

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
injuered Youngman died
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

टेकुआटार (कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय युवक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। बृहस्पतिवार को उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब उसका शव शनिवार को भोर में गांव में पहुंचा तो परिजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। युवक के मिलनसार होने के चलते सबकी आंखें नम हो जा रही थी। कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग निवासी 20 वर्षीय राजन मल्ल पुत्र स्व शिब्बन मल्ल गत 6 जून को गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय रात में लौटते समय कसया के समीप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार कसया सामुदायिक चिकित्सालय में हुई। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से पीजीआई रेफर होने के बाद उसका वहां इलाज चल रहा था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। शव के पास बहन माता और भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। राजन दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed