{"_id":"5fbe5fc88ebc3e74f6226218","slug":"injuerd-in-accident-dead-agitation-against-police-kushinagar-news-gkp3744593151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, दरवाजे पर शव रखकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, दरवाजे पर शव रखकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, दरवाजे पर शव रखकर की नारेबाजी
तमकुहीराज। एक पखवारा पहले हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मंगलवार की रात में मौत हो गई। केस दर्ज नहीं होने से नाराज परिजनों ने बुधवार की सुबह शव को दरवाजे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव निवासी उदयनारायन श्रीवास्तव गांव के सामने ही फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए थे। स्थानीय लोगों ने सीएचसी तमकुही पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उदयनारायन कोमा में चले गए जिसके बाद चिकित्सकों ने घर वापस भेज दिया। मंगलवार की देर रात घर में ही उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिवारीजन शव को दरवाजे पर रखकर मुकामी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। परिजनों का आरोप था कि इस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।