फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   infected lady dead, 8 corona positive found

कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, पुलिसकर्मी समेत आठ नए केस मिले

Tue, 30 Jun 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
infected lady dead, 8 corona positive found
कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, पुलिसकर्मी समेत आठ नए केस मिले
विज्ञापन

पडरौना। गोरखपुर में भर्ती कुशीनगर जिले की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। हाटा कोतवाली और मोतीचक ब्लॉक के गांव सिकटा की 60 वर्षीय महिला 17 तारीख को संक्रमित पाई गई थी। इसके अलावा आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर अपने घर आ गए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है। सीएमओ डॉ एनपी गुप्ता ने बताया कि जो आठ पॉजिटिव मरीजों में एक पुलिस लाइन का पुलिसकर्मी शामिल है। इसके अलावा तीन संक्रमित पडरौना क्षेत्र के ही गोपालपुर गांव के निवासी हैं। तीन पॉजिटिव मरीज फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार गोविंद टोला के हैं, जबकि एक दुदही क्षेत्र के खलवापट्टी का निवासी है। इन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल पॉजिटिव 131 मरीजों में एक्टिव केस की संख्या 46 हो गई है। कंटेन्मेंट एरिया की संख्या 50 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed