{"_id":"5a073da44f1c1bc45b8b572b","slug":"indian-culture-has-always-been-prosperity-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति सदैव समृद्धि रही : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति सदैव समृद्धि रही : शिवपाल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध इंटरमीडिएट कालेज कुशीनगर के लीलावती देवी स्टेडियम में विकास को लेकर तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण एवं स्वच्छ भारत अभियान सहित लोक कलाओं के संवर्द्धन के लिए आयोजित तीन दिवसीय कुशीनगर महोत्सव उद्घाटन के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय पुरातन सांस्कृतिक विधाओं और परंपराओं के उत्थान पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बुद्धा फाउंडेशन एवं सेंट्रल फ़ॉर सोशल सर्विसेज एंड रूरल डेवलपमेंट तथा एक निजी चैनल की तरफ से आयोजित इस महोत्सव की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति महान और हमेशा से संपन्न रही है। कुशीनगर महोत्सव के माध्यम से भारतीय पुरातन सांस्कृतिक विधाओं तथा परंपराओं के उत्थान में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहायक सिद्घ होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार विनय राय ने स्वागत करते हुए कहा कि विलुप्त हो रही क्षेत्रीय लोक संस्कृति को इस महोत्सव के माध्यम से पुनर्जीवित कर उसे एक मंच प्रदान करना है, ताकि प्रतिभाओं को उचित सम्मान मिल सके। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो लोक कलाकार भी प्रोत्साहित होंगे। इसीलिए प्रतिवर्ष इस महोत्सव को आयोजित कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
भोजपुरी के क्षेत्रीय लोक गीत गायक दिनेश तिवारी, सुनील मिश्र, रविशंकर पाठक आदि ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी । वहीं बनारस से आए प्रसिद्ध गायक नीरज सिंह ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘बम बम बोल रहा काशी’ सुनाकर जोश भरने का काम किया। वहीं अनुप जलोटा के शिष्य पवन ने भी किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुत की। ओमकार पासवान, पिंकी, मृत्युंजय यादव, प्रशांत चौरसिया आदि ने भी बेहतरीन प्रस्तुति की।
कुशीनगर के लोकगीत गायक मनोज पटेल ने अपनी शारीरिक अक्षमता के बावजूद अपनी सुरों के जादू से सभी को खड़े होकर तालियां बजाने पर विवश कर दिया। शिवपाल यादव ने सराहना करते हुए कुछ पुरस्कार राशि भी दिया तो वहीं लखनऊ की एक मस्जिद के ईमाम अरहत मियां ने मनोज की बहन की शादी में एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी व सतीश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान महिमा राय, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, शशिकांत राव, डॉ. अजय शाही, संजय दुबे, नारायण सिंह, भोलानाथ दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, राजाराम सिंह आदि मौजूद रहे।