फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Indefinite sit-in protest by NHM contractual workers begins; work boycott to continue until demands are met.

Kushinagar News: एनएचएम संविदाकर्मियों का बेमियादी धरना शुरू, मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी

Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Indefinite sit-in protest by NHM contractual workers begins; work boycott to continue until demands are met.
सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जताया विरोध, कई संगठनों ने दिया एनएचएम कर्मियों को अपना समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एनएचएम संविदा कर्मियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद मौजूद कर्मियों ने बेमियादी धरने पर बैठ गए। इसके चलते सीएचसी, पीएचसी सहित आरोग्य मंदिर, एएनएम सेंटरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि कुछ आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं चलती रहीं।
एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एनएचएम संविदा कर्मियों ने आंदोलन के प्रथम व दूसरे चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। आंदोलन के तीसरे चरण में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करते हुए बेमियादी धरना आरंभ किया गया है। यह आगामी नौ व 10 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद अगर शासन ने उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हुई तो वे 12 अक्तूबर से लखनऊ में ''घेरा डालो-डेरा डालो'' आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पांडेय ने बताया कि एनएचएम संविदाकर्मी करीब 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करते रहे। नियमितीकरण व समान कार्य के समान वेतन ही प्रमुख मांग है। आंदोलन मांगें पूरी होने तक चलता रहेगा। एनएचएम संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि शासन ने 10 लाख कैशलेस बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, अनुकंपा नियुक्ति जैसी तात्कालिक मांगों को भी लटका रखा है। इन मामलों में जब तक शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस मौके पर जिलामंत्री राजू यादव, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, डॉ. सुनीत मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. एसके सिंह, डॉ. मनोज राय, संजीव जायसवाल, सुमन चौहान, ओमप्रभा आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया समर्थन
एनएचएम संघ के धरना-प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंदन उपाध्याय, बेसिक हेल्थ वर्कर संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा और महिला कार्यकर्ता एएनएम संघ की जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने धरनारत कर्मियों को अपना समर्थन पत्र सौंपा। इन लोगों ने धरनारत कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन देने का एलान भी किया है।

200 सीएचओ व 400 एएनएम हड़ताल पर, सेवाएं प्रभावित
पडरौना। जिले में एनएचएम संविदा कर्मियों की तरफ से मांगों को लेकर चल रहे कार्य बहिष्कार आंदोलन के चलते आरोग्य मंदिरों व एएनएम सेंटरों पर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। ऐसे में इन केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों व लोगों को बिना उपचार व टीकाकरण के ही लौट जाना पड़ा।
एनएचएम के जिला परामर्शदाता गुणवत्ता आश्वासन डॉक्टर रोहित ने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को आशुतोष मिश्रा, अमित राय, कमल पांडेय, मनोज राय, संतोष यादव सहित कर्मियों का एक समूह लखनऊ रवाना हुआ है। ये लोग वहां चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे। बताया कि एनएचएम संविदा के करीब 500 कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसमें 400 एएनएम, 200 सीएचओ व 100 के करीब डॉक्टर, परामर्श कोऑर्डिनेटर, डॉटा इंट्री ऑपरेटर आदि शामिल हैं।

पकवा इनार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। जिससे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। और दवा उपचार कराने गए कई मरीजों को बिना दवा उपचार के ही वापस जाना पड़ा। इस मौके पर डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. सावित्री सिंह, प्रवीण सिंह, सुनील कुमार यादव, मीरा दुबे, मुहम्मद इमरान अंसारी, संध्या, बलवंत, अर्चना पांडेय, पूनम राय, रेनू कन्नौजिया, सविता सिंह, अमृता भारती, संध्या मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed