फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Increase farmers' income

किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है सरकार : सांसद

Thu, 21 Jan 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Increase farmers' income
कसया ब्लाक में ​​कसान मेले को संबोधित करते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी। - फोटो : KUSHINAGAR
किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है सरकार
विज्ञापन

पडरौना। जिले के तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेला एवं प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है। किसान गोष्ठी का उद्देश्य है कि कम लागत में तकनीकी खेती के प्रति किसानों को जागरूक करना है। किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में वर्ष में छह हजार रुपया भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने संबोधित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी रामायन सिंह, नीलेश मिश्र, हरिगोविंद रौनियार, शतोष तिवारी, संतोष दुबे, बाल मुकुंद दुबे, अजय गोविंद राव, अरुण कुमार चौधरी, रामानुज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित ब्लॉक परिसर में कृषि मेला एवं किसान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। 2022 तक किसानों का आय दोगुनी होगी। इसके लिए लगातार मिट्टी परीक्षण व बीज शोधन का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को पुण्य प्रकाश तिवारी, अरविंद पांडेय, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, रामवीर शर्मा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद प्रगतिशील किसान केदार नाथ, जलील, खेदन शुक्ल, पुण्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश यादव, जगदंबा राय, शंभु गुप्त, विश्व विजय राय, भागवत यादव, रामवेलास राव, रामप्रसाद दूबे, हरीलाल श्रीवास्तव, रामनयन शर्मा, रामनयन सिंह को प्रशस्ति व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संचालन जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सीडीपीओ अनुपमा सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, प्रमोद नाथ गुप्त, राजकुमार भाटिया, जवाहर शर्मा, विजय शंकर, पारसनाथ पांडेय, शमरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि समय-समय पर किसान खाद एवं बीज तथा पानी का प्रयोग करेंगे तो अच्छी उपज का लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र किसानों को भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, प्रभारी बीडीओ रामाकांत प्रसाद, अमरनाथ दुबे, रविंद्र बहादुर, नंदलाल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed