फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Income tax raid on bakery businessman's house and factory

Kushinagar News: बेकरी कारोबारी के घर और फैक्टरी पर आयकर का छापा

Sat, 11 Jan 2025 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on bakery businessman's house and factory
पडरौना (कुशीनगर)। कठकुईयां के बेकरी और किराना के होलसेल कारोबारी के घर और फैक्टरी पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। फर्मों से लंबे पैमाने हुए लेनदेन का रिकाॅर्ड मिला है और कर चोरी का अंदेशा जताया जा रहा है। 24 घंटे से चल रही कार्रवाई में 12 घंटे टीम ने कारोबारी और उनके भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की जबकि 12 घंटे खरीद-फरोख्त से जुड़े रिकाॅर्ड खंगाले। देर शाम तक टीम मठिया मोड़ स्थिति बेकरी की फैक्टरी पर जमी रही।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुईयां निवासी रितेश अग्रवाल की दुकान है। किराने के सामान का गोदाम दूसरे स्थान पर है। रितेश ने मठिया मोड़ पर जमीन खरीदकर मकान और दुकान बनवाई है, इसमें बेकरी की फैक्टरी भी लगाई है। 100 से अधिक मजदूर इसमें काम करते हैं। बेकरी फैक्टरी और किराना दुकान का सामान गोरखपुर से आता है। रितेश के पास कई कंपनियों की एजेंसी भी है। बृहस्पतिवार को दिन में रितेश की बेकरी की फैक्टरी पर आयकर विभाग की टीम तीन वाहनों से पहुंची। एक पर गाड़ी पर लखनऊ और दूसरी पर राजस्थान का नंबर था।
विज्ञापन

जांच टीम के पहुंचने से फैक्टरी में हड़कंप मच गया। जांच टीम ने पुलिस की मदद से सभी को फैक्टरी के अंदर ही रोक दिया। बृहस्पतिवार को देर रात तक टीम ने रितेश और उनके दो भाइयों से पूछताछ कर खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारियां लीं और बैंक खाते के बारे में पूछताछ की। पूरी रात टीम वहां डटी रही। शुक्रवार को सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम ने फर्म पर करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद खरीदारी से जुड़े बिल जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में दस से अधिक सदस्य शामिल हैं। दो दिन से जांच टीम ने रितेश को किसी से मिलने नहीं दिया है और उसका मोबाइल भी बंद करा रखा है। सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर और कानपुर से खरीदारी के साथ-साथ रियल एस्टेट में भी बड़े पैमाने पर कारोबारी ने रकम लगाई है। देर रात तक टीम बेकरी फैक्टरी पर जमी रही।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed