{"_id":"646d02086632008260008118","slug":"in-truck-tempo-accident-1-died-13-injured-kushinagar-news-c-7-1-179035-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फोरलेन पर ट्रक से भिड़ा टेंपो, एक की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फोरलेन पर ट्रक से भिड़ा टेंपो, एक की मौत, 13 घायल
Tue, 23 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक रमेश गोंड की फाइल फोटो।संवाद
ऑटो में सवार थे 14 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कॉलेज के पास फोरलेन की उत्तरी लेन पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सवारियों से भरा एक ऑटो ट्रक में पीछे से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज की थी कि उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कसया से सवारी भरकर ऑटो चालक फाजिलनगर के लिए चला था। जैसे ही तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कॉलेज के पास पहुंचा आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ऑटोचालक कुछ समझ नहीं पाया और ट्रक से टकरा गया। टेंपो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एआरटीओ की तरफ से गाड़ियों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान ट्रकवाले ने ब्रेक लगा दिया। इससे ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठक और ट्रक में टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव के निवासी रमेश गोंड (35) पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई। ऑटो में सवार ममता देवी (28) पत्नी जितेंद्र यादव, जितेंद्र यादव (32) पुत्र रामानंद यादव निवासी गोपालगंज (बिहार),7पूजा पांडेय (28) पत्नी नित्यानंद पांडेय निवासी धनहा, थाना पटहेरवा, श्रेयांश पांडेय (7) पुत्र नित्यानंद पांडेय निवासी धनहां, थाना पटहेरवा, खुशी पांडेय (4) पुत्री नित्यानंद पांडेय निवासी धनहां, थाना पटहेरवा, अवधेश मिश्रा (65) पुत्र रामनरेश निवासी जौरा बाजार, थाना चौराखास, सुमन देवी (32) पत्नी शंभू निवासी तमकुहीरोड, थाना सेवरही, राज (5) पुत्र शंभू निवासी तमकुहीरोड थाना सेवरही, निशा गुप्ता (16) पुत्री अरुण गुप्ता निवासी रहसू जनूबीपट्टी थाना चौराखास, ईशा गुप्ता (14) पुत्री अरुण गुप्ता निवासी रहसू जनूबीपट्टी थाना चौराखास, ऑटोचालक सैफुद्दीन (30) पुत्र सरफुद्दीन निवासी अहिरौलीराजा थाना कसया, असलम (35) निवासी कसया सहित 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें निशा और ईशा को छोड़कर बाकी सभी लोग जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। घायल यात्रियों ने बताया कि ऑटोचालक शराब के नशे में धुत होकर ऑटो चला रहा था।