{"_id":"5a5f96fa4f1c1bcb268b4f85","slug":"in-the-semifinals-reached-betia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतिया पहुंचा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतिया पहुंचा सेमीफाइनल में
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ाीनगर। नेहरू स्पोर्टिंग क्लब मंसाछापर की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शुक्ल की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को ग्रुप-बी का पहला मैच बेतिया बिहार और बहराइच के बीच खेला गया। इसमें बेतिया बिहार की टीम ने 3-1 से बहराइच को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
बुधवार की दोपहर बाद से नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीओ एजी रामअवध व अजय मिश्र ने पंडित अनिरूद्घ शुक्ल के चित्र पर पुष्पार्चन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
चौथे दिन ग्रुप-बी का पहला मैच बहराइच और बेतिया बिहार के बीच खेला गया। पहले हॉफ में ही बेतिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल मार कर बहराइच पर दबदबा बना लिया। बहराइच की टीम काफी संघर्ष करने के बाद भी पहले हॉफ में कोई गोल नहीं मार सकी। मध्यांतर के बाद बहराइच की टीम ने पेनाल्टी के जरिए एक गोल मार कर बराबरी कर लिया। खेल के अंतिम समय में बेतिया की टीम ने लगातार दो गोल मारकर 3-1 से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच के मुख्य निर्णायक प्रभात मिश्र रहे। जबकि संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजक दिनेश चौधरी, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा, ग्राम प्रधान राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, प्रधान अतहर हुसैन, आलोक चौबे, दिनेश भारती, बृजेश शर्मा, प्रभु कुशवाहा, पारस यादव, मैतुल्लाह मस्ताना, अनीस अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।