{"_id":"62c487b1bbbe3e2c4205d811","slug":"in-the-scorching-heat-there-was-a-power-failure-for-46-hours-spent-the-night-by-rattling-kushinagar-news-gkp442736093","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में 46 घंटे से बिजली गुल, रतजगा करके गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में 46 घंटे से बिजली गुल, रतजगा करके गुजारी रात
विज्ञापन
पडरौना नगर में बिजली नहीं होने से जेनरेटर चलाता दुकानदार।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
भीषण गर्मी में 46 घंटे से बिजली गुल, रतजगा करके गुजारी रात
रविवार की रात आठ बजे से छावनी मोहल्ले में कटी रही बिजली
पडरौना। जनपद मुख्यालय होने के बावजूद पडरौना शहर में बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार रात करीब आठ बजे जल जाने के बाद से बिजली आपूर्ति बंद है। यह स्थिति छावनी पूर्वी, गायत्रीनगर और रफी अहमद किदवई नगर की है, जहां मंगलवार को तीसरे दिन शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई थी।
उमस भरी गर्मी से आजिज उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों को कोसते रहे। क्योंकि फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसके अलावा सुभाष चौक, शास्त्रीनगर सहित कई मोहल्लों में मंगलवार सुबह से शाम छह बजे तक बिजली कटी रही। इसके चलते व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। छावनी मोहल्ले में रवींद्रनगर हाईडिल से बिजली आपूर्ति होती है। उससे पहले पडरौना हाईडिल से बिजली आपूर्ति होती थी। जब से रवींद्रनगर हाईडिल से यहां के उपभोक्ता जुड़े, उनके परेशानी और बढ़ गई। क्योंकि रात में फाल्ट होने पर लाइनमैन न होने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को टरका दिया जाता है।
रात भर उपभोक्ता बिना बिजली के परेशान रहते हैं। छावनी स्थित गायत्रीनगर वार्ड, रफी अहमद किदवई नगर और छावनी पूर्वी को बिजली आपूर्ति करने के लिए गैस एजेंसी के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन ओवरलोड होने के कारण अक्सर फुंक जाता है। अभी एक सप्ताह पहले ही यह ट्रांसफार्मर जला था। उस समय भी उपभोक्ताओं को गर्मी भी में बिजली कटौती से जूझना पड़ा था। उपभोक्ताओं के मुताबिक रविवार की रात करीब आठ बजे फिर से यह ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तब से मंगलवार शाम छह बजे तक तीसरे दिन भी बिजली नहीं आई। हालांकि विद्युत निगम की तरफ से कुबेरस्थान रोड के किनारे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की बात विद्युत निगम की तरफ से बताई जा रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ऐसी दशा में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में दो रात से रतजगा करना पड़ रहा है, जबकि दिन में भी व्यवसायी और घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं। मोबाइल फोन तक लोगों के बंद हो गए हैं। इसी तरह सुभाष चौक, शास्त्रीनगर, तिलक नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में सुबह से ही बिजली कटी रही, जो शाम छह बजे तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
...
शहर के रामकोला रोड पर दुकान है। पूरा काम बिजली पर निर्भर है, लेकिन सुबह से बिजली न आने के कारण जेनरेटर चलाकर काम करना पड़ रहा है।
हेमंत चौरसिया, व्यवसायी, शास्त्रीनगर
...
तीन दिन से बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। न रात में बिजली मिल रही है और न दिन में। शाम होते ही दुकान में अंधेरा छा जा रहा है।
अमित चौधरी, किराना व्यवसायी, छावनी
...
बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी तत्पर रहते हैं। तीन दिन से छावनी के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इसक उन्हें चिंता नहीं है।
मोहसिन खान, इलेक्ट्रिक सामग्री विक्रेता
...
एक तरफ गर्मी चरम है तो दूसरी तरफ भीषध बिजली कटौती हो रही है। विद्युत निगम के अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गौतम कुमार, छावनी
...
कोट
छावनी में जला 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बन गया है। उससे जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा कुबेरस्थान रोड के किनारे नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उससे भी जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
राहुल द्विवेदी, एसडीओ, पडरौना
...
इतने दिनों से यदि शहर के इन मोहल्लों में बिजली नहीं है तो यह गंभीर समस्या है।
एस. राजलिंगम, डीएम
बिजली कटौती से हाहाकार मचा
उजारनाथ। तेज धूप व उमस भरी चिपचिपी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, धारमठिया गगलवा रजवटिया, फतमपटी के उपभोक्ताओं का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है।
कटौती का असर पटहेरवा व फाजिलनगर फीडरों से उपभोक्ताओं पर अधिक पड़ रहा है। मोगलपुरा निवासी रफिक अली ने कहा कि अंधाधुंध बिजली कटौती से परेशानी बढ़ गई है। जवार निवासी धर्मेंद्र वर्मा ने 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिलती है। सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। सेंदुरिया निवासी विभूति गुप्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। इस संबंध में जेई रवि प्रकाश का कहना है कि रोस्टिंग की वजह से सप्लाई नहीं हो पा रही है। संवाद