फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the dispute with thewoman writman, the complainant is jailed.

महिला लेखपाल से विवाद में शिकायतकर्ता को जेल

Sat, 07 Apr 2018 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 07 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the dispute with thewoman writman, the complainant is jailed.
समाध्ाान दिवस - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
रामकोला।            शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान उर्दहा गांव का एक फरियादी महिला लेखपाल से उलझ गया। इसे लेकर कुछ देर तक वहां हंगामा जैसी स्थिति बनी रही। एसडीएम के निर्देश पर फरियादी को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। महिला लेखपाल का कहना है कि एक विवादित जमीन की चार बार पैमाइश हो चुकी है, लेकिन शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है और बार-बार शिकायत करता है। समाधान दिवस में कुल 15 मामले आए थे जिनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ। 
विज्ञापन


एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन की अध्यक्षता में रामकोला थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। सीओ खड्डा नवीन कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान उर्दहा गांव निवासी रामकिशुन एक जमीन की पैमाइश के लिए महिला लेखपाल संजू पासवान के पास पहुंचा। रामकिशुन ने जमीन की फिर से पैमाइश की बात कही। बातचीत के दौरान ही महिला लेखपाल ने फरियादी पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद अन्य लेखपाल भी महिला लेखपाल के समर्थन में खड़े हो गए। बात बढ़ता देख एसडीएम ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और शिकायतकर्ता को थाने में बैठा दिया गया। बाद में उसे शांति भंग की आशंका के आरोप में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


समाधान दिवस में कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव की एक महिला अपनी दिव्यांग लड़की नुरैसा को गोद में लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप था कि परसौना गांव के एक युवक की शादी नुरैसा से हुई थी। एक वर्ष पूर्व पति ने नुरैसा को छोड़ दिया था। जीवन निर्वाह के लिए खर्च भी नहीं दे रहा है। परंतु प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते यहां सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसओ अनिल कुमार, कानूनगो बैंकटेश मिश्रा, नगर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता ,बनारसी यादव, नुरुल बसर, तेजबहादुर मणि, सुबास प्रसाद, वेदप्रकाश उपाध्याय, सुरेश शर्मा, बिहारी प्रसाद, विनोद कुमार, मनीष पांडेय, राहुल दीक्षित, श्याम चंद्र, विद्यासागर तिवारी, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। 
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed