{"_id":"6acd4569f459456e9509aeaf","slug":"in-the-city-today-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170043-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुपोषित बचपन से ही मजबूत होगी विकसित भारत की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुपोषित बचपन से ही मजबूत होगी विकसित भारत की नींव
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव पर दिया जोर
पडरौना। सुपोषित बचपन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। बच्चों को पौष्टिक आहार, माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और परिवारों को पोषण के प्रति जागरूक बनाकर ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
यह बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कहीं। वह सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी भवन सभागार में आयोजित नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ मातृत्व, सुपोषित बचपन और बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकारी योजनाओं के साथ जनभागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन
समारोह में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण दुबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विशुनपुरा सीडीपीओ सीमा सिंह, ऋतिक सिंह गौतम, रामानुज मिश्रा, आदर्श धर दूबे, अंकुर पांडेय, अरुण राय आदि मौजूद रहे।