फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kushinagar, seeing a gun in a hand, the 'khaki' retreated, a rowdy opened fire - one injured

Kushinagar News: तमंचा हाथ में देख...पीछे हटी 'खाकी', मनबढ़े ने सामने ही कर दी फायरिंग- एक घायल

Tue, 19 Aug 2025 11:27 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 11:27 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने विवाद की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे दरोगा ने हाथ में तमंचा देखा तो खुद को किनारे कर रोकने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मनबढ़ ने फायरिंग कर दी और दूसरा युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
In Kushinagar, seeing a gun in a hand, the 'khaki' retreated, a rowdy opened fire - one injured
विवाद के बीच मौके से दूर हटते दरोगा की वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली के खिरकिया में मंगलवार को सुबह दो युवको के विवाद में गोली चल गई। एक युवक ने पुलिस के सामने 22 वर्षीय विकास यादव पर पर फायरिंग कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई और पुलिसकर्मी भी भागने लगे। घायल युवक को मेडिकल कालेज कुशीनगर पहुंचाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जिस रिवाल्वर से गोली चलाई गई है, वह लाइसेंसी था। विकास को गोली कमर से ऊपर लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed