फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in accident 2 died 5 injured

बरात में जा रही बोलेरो डंपर से भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
in accident 2 died 5 injured
बरात में जा रही बोलेरो डंपर से भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन

देवरिया जिले के वकीलगंज से बरात हेतिमपुर जा रही थी
हाटा-गौरी बाजार मार्ग स्थित कबिलसहा गांव के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हाटा-गौरी बाजार मार्ग स्थित काबिलसहा गांव के सामने मिट्टी लदे डंपर (मिनी ट्रक) और बरातियों से भरी बोलेरो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो के परखचे उड़ गए, वहीं, डंपर भी सड़क पर पलट गया। देवरिया जिले के वकीलगंज से बरात लेकर हेतिमपुर जा रही इस बोलेरो में सात लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने हाटा सीएचसी में दम तोड़ दिया। इस हादसे में पांच लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गांव वकीलगंज से एक बरात देवरिया जिले के ही महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर जा रही थी। बरात में शामिल एक बोलेरो हाटा-गौरी बाजार मार्ग से होकर हाटा कस्बे की तरफ आ रही थी। यह बोलेरो अभी हाटा कोतवाली के कबिलसहा गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे मिट्टी लदी डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। गाड़ी की स्थिति देखकर किसी के भी जीवित बचे होने की उम्मीद नहीं थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से किसी तरह से बाहर निकाला गया। बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शेष सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां घायल गोपाल (55) निवासी रामपुर सोहरौना थाना कोतवाली हाटा को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल रामअशीष (50), अनिल कुमार (53), छट्ठू (38) निवासी सकरौली थाना हाटा, प्रभुनाथ (60) निवासी सौना ककवल थाना गौरी बाजार, व अभिमन्यु (45) निवासी गौरी बाजार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत बोलेरो चालक का नाम व पता अज्ञात है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed