फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Important role of up in freedom

देश की आजादी में उप्र का अहम योगदान : एस. राजलिंगम

Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Important role of up in freedom
देश की आजादी में उप्र का अहम योगदान : एस. राजलिंगम
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश दिवस की स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। इसका उद्घाटन डीएम एस. राजलिंगम ने किया। इस कार्यक्रम में कई विभागों ने अपनी प्रदर्शनी भी लगाई थी, जिसका डीएम और अन्य अफसरों ने निरीक्षण किया तथा उसके बारे में जानकारी ली।
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। डीएम ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना के तौर पर अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। 24 जनवरी, 1950 को उत्तर प्रदेश को विशिष्ठ पहचान मिली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रदेश का भाग था, जिसमें मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का देश की आजादी, गौरवशाली ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, राजनैतिक आदि में विशेष स्थान एवं योगदान रहा है। इसका महत्व आज भी बना हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने प्रदेश के निर्माण, विकास, उन्नति, समृद्वि, सशक्तिकरण और देश के उत्तम प्रदेश के रूप विकसित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।
विज्ञापन

सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। यही कारण है कि प्रशासनिक सेवा में आने के बाद सभी की इच्छा होती है कि उत्तर प्रदेश में कार्य करें। इस अवसर पर एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, डीडीओ शेषनाथ चौहान, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पांडेय सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कृत की गईं छात्राएं
कार्यक्रम में कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हनुमान इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा राजकीय इंटर कॉलेज भुजौली के बच्चों ने फरुआही नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 10वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सात बालिकाओं को 5-5 हजार रुपये का चेक व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 7 बालिकाओं को 5-5 हजार का चेक दिया गया। एक बालिका को 20 हजार रुपये का चेक डीएम और सीडीओ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। ओडीओपी योजना के अंतर्गत 10 प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विकास विभाग की तरफ से पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्राशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यापक अनूप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed