फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illuminating from city to village

Kushinagar News: शहर से गांव तक रोशनी से जगमग

Sun, 12 Nov 2023 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Illuminating from city to village
- दीपावली : रोशनी से जगमग हुईं गलियां, घर-घर जले दीये
विज्ञापन

- घर-घर फूलों की सजावट, रंगोली ने मोहा, देर रात तक गुलजार रही गलियां

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीप पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव से शहर तक लोगों ने अंगन और छत पर दीये जलाकर घरों को रोशन कर दिया। घरों के द्वार को तोरण और रंगोली से सजाया गया। देर शाम से ही बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशियों का इजहार किया। वहीं, बड़े बुजुर्गों ने गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या आज के दिन पहुंचे थे। इस दिन पूरे अयोध्या को दीयों से सजाया गया। वैदिक परंपरा में इसी उपलक्ष्य में दिवाली मनाया जाता है। रविवार को लोग सुबह से ही घर की साफ-सफाई जुटे थे। देर शाम होते ही घरों व प्रतिष्ठानों में गणेश-लक्ष्मी और कुबेर का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद दीप जलाकर घरों को रोशन किया गया। शाम से बच्चों व युवक पटाखे जलाने लगे। जिसकी धमक रात तक सुनाई देती रही।
विज्ञापन


0000000

शाम तक चलती रही खरीदारी
- दीपावली के दिन भी शहर के बाजार सुबह से ही सज गए। खरीदार भी सुबह से बाजार मेें निकलने शुरू हो गए। बाजार में खरीदारों का पहुंचना और खरीदारी का यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। सर्वाधिक भीड़ लाइ-गट्टा, मिठाई और पटाखों की दुकानों पर देखने को मिली। सूखी मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और बेसन व मोतीचूर के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000000
फूलों के बाजार में तेजी

- पूजन कार्य में फूलों का विशेष महत्व होता है। दीपावली पर्व के चलते फूलों का बाजार भी गर्म रहा। कमल के फूल की तो बाकायदा बोली लग रही थी। जो रेट शुक्रवार को 20 से 40 रुपये तक था, वो शनिवार को 70 से सौ रुपये तक पहुंच गया। शाम होते-होते बाजार से कमल के फूल गायब हो गए। घरों के सजाने के लिए बनावटी फूलों व गुलदस्तों की दुकान पर भी भारी भीड़ देखी गई।


0000000

फूलों की सजावट, रंगोली ने मन मोहा
- दीपोत्सव के अवसर पर फूलों व रंगोली से घर की सजावट मनमोहक रही। इसके लिए लोगों ने तरह-तरह के प्रयोग किए। कुछ ने रंग-बिरंगे फूलों से अपनी चौखट को सजाया तो, कुछ महिला और युवतियों ने रंगोली के बनाकर अपनी प्रतिभा बिखेरी। कुछ ने मां लक्ष्मी व गणेश की आकृति बनाई तो कुछ ने प्राकृतिक दृश्य बनाया।

0000000

खूब बिके पटाखे

- पर्यावरण संरक्षण की सारी जद्दोजहद दिवाली पर बेमानी दिखी। लोगों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। हालांकि, पटाखों के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्थान निश्चित किया गया था, बावजूद इसके शहर के कई अन्य जगहों पर भी चोरी-छिपे अस्थायी दुकानों पर पटाखे बिकते देखे गए।


0000000

खरीदारों की भीड़ बढ़ी तो लग गया जाम
दीपावली के दिन वैसे तो सुबह से देर शाम तक लोगों की खरीदारी चलती रही। लेकिन दिन के करीब तीन बजे नगर के तिलक चौक, गुदरीबाजार, मेन बाजार, धर्मशाला रोड की दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ अधिक बढ़ गई। इस समय कई लोग बाजार में खरीदारी आ रहे थे, तो जो खरीदारी के लिए सुबह आए थे वे घर जाने लगे। इसकी वजह से शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर वाहनों की भीड़ लग गई। इससे दिन के करीब तीन बजे से शाम तक नगर के सभी प्रमुख बाजारों में रूक-रूक कर जाम लगता है। प्रतिष्ठानों के बाहर ग्राहकों के लगे बाइक भी जाम का मुख्य कारण बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed