फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegally operated hospital seal

अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated hospital seal
अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल सील
विज्ञापन

कप्तानगंज। कस्बे के नहर रोड स्थित एवन हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम गोपाल शर्मा ने जांच की। मौके पर कोई कागज और डॉक्टर न मिलने पर एसडीएम ने कार्रवाई की। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल भेजकर एसडीएम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। मौके पर संचालक नहीं मिले।
कप्तानगंज में अवैध पैथालॉजी ,अल्ट्रासाउंड सेंटर और हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम गोपाल शर्मा और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीतेश कुमार सिंह ने कस्बे के एवन हॉस्पिटल की जांच की। कागजात और डॉक्टर मौजूद न होने ऑपरेशन होने के काद सुनीता देवी, रामजीत, रूपा देवी, रामेश्वर सहित पांच मरीजों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल शर्मा ने कहा कि भारी अव्यवस्था के बीच अस्पताल संचालित किया जा रहा था। किचन में ही पैथालॉजी की व्यवस्था की गई थी। न तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन ही हुआ था और न ही मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद था। इस दौरान टीम में डॉ. परवेज आलम, शैलेष कुमार पांडेय, राजेश पोरवाल और हेमंत मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed