फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If the SP government is formed, the support price of sugarcane will increase: Naresh

सपा सरकार बनी तो बढे़गा गन्ने का समर्थन मूल्य : नरेश

Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
If the SP government is formed, the support price of sugarcane will increase: Naresh
सपा सरकार बनी तो बढे़गा गन्ने का समर्थन मूल्य : नरेश
विज्ञापन

रामकोला में आयोजित शहीद किसान दिवस पर बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। कस्बे में शुक्रवार को आयोजित शहीद किसान दिवस पुण्यतिथि का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस की गोली से शहीद हुए किसान जमादार मियां और पड़ोही के स्मारक पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बतौर मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी किसानों को लागत के अनुसार गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा है। इस सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस समेत अन्य सामानों के दामों में काफी इजाफा हुआ है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में असफल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 64 सालों से भाजपा और कांग्रेस की सरकार है। ये दोनों एक ही बड़े घराने की पार्टी हैं, जो गरीबों के लिए कुछ करने वाली नहीं है। सरकार बनाने के दौरान मोदी ने कहा था 100 दिनों में महंगाई खत्म कर दूंगा। लेकिन महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों को 100 रुपये लीटर डीजल खरीदना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर का दाम आसमान छू रहा है। लेकिन सपा सरकार में महिलाओं और बुजुर्गों को पेंशन तथा लोहिया आवास के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये गरीबों को दिए जाते थे। महंगाई पर नियंत्रण और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में प्रदेश में सपा की सरकार लानी होगी। लखीमपुुर खीरी के एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के रवैया से किसान परेशान हैं। महंगाई के कारण डीजल, मजदूरी, खाद, बीज खरीदने के किसानों के पसीने छूट रहे हैं। इसका परिणाम है कि किसान धरना दे रहे हैं। अंत में आयोजक पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने पार्टी नेताओं और किसानों का आभार जताया। इस दौरान एमएलसी रामअवध यादव, एमएलसी सनी यादव, पूर्व राज्यमंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, मोहम्मद इलियास अंसारी, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह, रणविजय सिंह, राजेश्वर गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed