फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If road construction does not start then there will be movement

सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
If road construction does not start then there will be movement
सेवरही के सड़क निर्माण की माँग को लेकर एसडीएम तमकुहीराज को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर पंचायत सेवरही की जर्जर हो चुकी मुख्य सड़क और सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हो तो आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी सेवरही के अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ डेबा ने कहा कि सेवरही नगर पंचायत की मुख्य सड़क पश्चिमी रेलवे ढाले से चनरी चौराहा तक और सीसी रोड पुरानी पुलिस चौकी चौराहा से आजाद चौक तक मरम्मत के अभाव में जगह-जगह टूट गई है। इसमें बने बड़े-बड़े गढ्ढों पर चलने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार टेंडर भी निकाला जा चुका है, लेकिन टेंडर निरस्त हो जाता है। सड़क बदहाल होने से लोगों में नाराजगी है। इसके बाद एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुखी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अनिल पटेल, शाकिर अली, लव जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, अमित कुमार बंटी, आलोक जायसवाल, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेशिया, पंकज कुमार, राजेश्वर गुप्ता, राजू मद्धेशिया, लालजी खरवार, टीपू अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल’
समउर बाजार। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल है। रोजगार, कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण में नहीं है। गन्ना की भुगतान की स्थित को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बातें मनोज सिंह ने कही। वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पिपरा कनक चौराहे पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र सरकार ने कई महत्वापूर्ण योजनाएं संचालित की। मौजूदा सरकार ने इन योजनाओं का नाम बदल कर उन्हीं कार्य को अपनी उपलब्धि बताने लगी है। इस दौरान हैदर कादरी, अमीर आलम उर्फ गांधी, मुमताज आलम, खुर्शीद आलम, साहिल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed