{"_id":"62cb11af7d4b9c6e527a8cac","slug":"idul-azha-kushinagar-news-gkp443253042","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाहों में पढ़ी नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाहों में पढ़ी नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाहों में पढ़ी नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
- पडरौना शहर सहित जिलेभर में मनाई गई बकरीद
- सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की नमाज
- गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
- बच्चों ने ईदगाहों पर की खिलौने और मिठाइयों की खरीदारी
- दोपहर बाद शुरू हुआ एक-दूसरे को दावतें देने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के साथ ही बकरीद का त्योहार रविवार को शुरू हो गया। तीन दिन मनाए जाने वाले कुर्बानी के इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। पिछले कुछ वर्षों में कोरोना महामारी के कारण भीड़ जुटने पर प्रतिबंध के कारण भीड़ कम लगती थी, लेकिन इस साल ईदगाहों और मस्जिदों में अच्छी-खासी तादाद में पहुंचकर लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। परिवार और अमन की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने नमाज के बाद खिलौने और मिठाइयां खरीदीं। उसके बाद प्रत्येक मुस्लिम परिवार में बकरे की कुर्बानी दी और फिर सगे-संबंधियों को दावतें देने का सिलसिला शुरू हो गया।
पडरौना क्षेत्र के जमालपुर स्थित मस्जिद फैजाने औलिया में सुबह 6:15 बजे, मस्जिद सह मदरसा फैजुल उलूम जमालपुर में सुबह 6:15 बजे, मस्जिद दरगाह शरीफ हजरत बूढ़न शाह (र.अ), जंगल शाहपुर में 6:30 बजे, ईदगाह नोनियापट्टी पडरौना में सुबह 6:30 बजे, पडरौना के कठकुइयां मोड़ स्थित ईदगाह हजरत गुप्ती शहीद शाह (र.अ.) में 6:30 बजे पहली और 6:45 बजे दूसरी जमात की नमाज अदा की गई। इसी तरह छावनी में कुबेरस्थान मार्ग स्थित ईदगाह में सुबह 7:00 बजे, खिरिया टोला के ईदगाह में 7:00 बजे, गुदरी बाजार की मस्जिद में 7:00 बजे, नौका टोला के ईदगाह में 7:30 बजे, मटियरवा के ईदगाह में 7:30 बजे और बसहिया बड़ई के ईदगाह में 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। बच्चे, बूढ़े और नौजवानों ने पंक्तिबद्ध होकर नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में मेला जैसा नजारा रहा। घर आकर लोगों ने अपनी मन्नतों के अनुसार बकरों की कुर्बानी दी। उसके बाद एक-दूसरे को दावतें देने का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इसी तरह पडरौना नगर के आसपास के इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद परंपरागत ढंग से मनाई गई।
मुल्क और अवाम की सलामती के लिए दुआ
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में रविवार को बकरीद शिद्दत के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क व आवाम की सलामती के लिए दुआ मांगी। रजा जामा मस्जिद में सुबह सात बजे मौलाना गुलाम मुस्तफा मिस्बाही ने बकरीद की नमाज अदा करायी। उसके बाद टिकुलिया के ईदगाह में 7.30 बजे कारी जिकरुल्लाह ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इसी समय पर सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया, डफाली टोला, तुर्कवलिया, बेलवारीपट्टी, सिराज नगर, कत्तौरा, सुब्बा खान टोला, अवदान टोला, पकड़ियार पूरबपट्टी, राजपुर खास सहित अन्य गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. उदयनारायण गुप्ता, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व सभासद लव जायसवाल आदि ने पहुंचकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
ईदगाहों पर रही कड़ी सुरक्षा
समउर बाजार। रविवार सुबह सात बजे पिपरा कनक में स्थित जामा मस्जिद के परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक जामा मस्जिद के प्रांगण, पिपरा कनक, बोदा टोला, मठिया, धुसवा, हसनपुरा, महरु टोला, गगलवा, चैनपट्टी, खुद्दी टोला, मीर बिहार सहित अन्य गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई।
एएसपी ने लिया जायजा
कप्तानगंज। कस्बा सहित बोदरवार, इंदरपुर, मंसूरगंज, नारायणपुर, लक्ष्मीपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद भाईचारे के साथ मनाई गई। एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, एसओ अनिल कुमार उपाध्याय, चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव ने पुलिसकर्मियों व राजस्व टीम के साथ ईदगाहों में पहुंचकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी।
जनप्रतिनिधियों ने भी दी मुबारकबाद
बरवापट्टी। दुदही क्षेत्र के दशहवा, बरवापट्टी, अमवादीगर, दारोगाडीह, जमुनिया, रामपुरपट्टी, रामपुर जमुनिया, गौरीशुक्ल, हीरासोती, पिपरही, बकुलहवा और नरायनपुर में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। जनप्रतिनिधियों ने ईदगाहों में पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी। इस दौरान बरवापट्टी के एसओ रामअवध राम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही बकरीद की धूम
साखोपार। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार को बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी। बंजारापट्टी ईदगाह में सुबह साढ़े छ: बजे नमाज अदा की गई। मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि इस्लाम में यह त्योहार प्रमुख है। इसमें लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं। इस दौरान मौलाना हसमुद्दीन रजवी, सिकंदर आजम, अब्दुल मजीद, जमालुद्दीन वारसी, हबीबुल्लाह और मुर्तुजा वारसी आदि मौजूद थे।