{"_id":"62e5877adb1942736b3e3c19","slug":"husband-kills-wife-kushinagar-news-gkp445511988","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Kushinagar: पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने वाला शैतान पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Kushinagar: पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने वाला शैतान पति गिरफ्तार
Sun, 31 Jul 2022 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:48 AM IST
सार
कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ दिलुहिया टोला में एक पति शराब के नशे में हैवान बन गया। शराबी पति ने पास पड़े डंडे से पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शशिकला (फाइल फोटो)।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ दिलुहिया टोला में पवन विश्वकर्मा ने मामूली विवाद में पत्नी शशिकला विश्वकर्मा (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की शाम की है। पवन शराब पीकर घर पहुंचा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति के एक साल की एक बेटी है। सिधुआ दिलुहिया टोला निवासी पवन विश्वकर्मा मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी शशिकला से उसका विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पवन ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पवन भाग गया।
घायल शशिकला को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के मायके सुखपुरा बंगाली पट्टी से उसके पिता इंद्रजीत पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पवन ने पत्नी को पीटकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।