{"_id":"62e552d38b014a2c127f147f","slug":"husband-beat-his-wife-to-death-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति बना हैवान: जरा सी बात पर उठाया डंडा और पत्नी पर आखिरी सांस तक किए वार, मौत के बाद हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बना हैवान: जरा सी बात पर उठाया डंडा और पत्नी पर आखिरी सांस तक किए वार, मौत के बाद हुआ फरार
Sat, 30 Jul 2022 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना।
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:18 PM IST
सार
इस वारदात को लेकर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
शशिकला विश्वकर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ, दिलुहिया टोला में पति पवन विश्वकर्मा ने पत्नी शशिकला विश्वकर्मा(22)की पीट कर हत्या कर दी। घटना शनिवार शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मृतका की एक साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
सिधुआ दिलुहिया टोला निवासी पवन विश्वकर्मा मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी शशिकला से उसका विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पवन ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पवन भाग गया।
विज्ञापन
घायल शशिकला को परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के पिता इंद्रजीत(सुखपुरा बंगाली पट्टी निवासी) पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।