{"_id":"635191d6af94410fd8029aaf","slug":"hot-talk-to-tamkuhi-mla-and-bjp-worker-kushinagar-news-gkp4547764165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमकुही विधायक और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमकुही विधायक और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
विज्ञापन
धियक और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुही विधायक और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
- डिप्टी सीएम का स्वागत करने एयरपोर्ट के रनवे पर जा रहे थे भाजपाई
- केशव मौर्य ने विधायक को कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ कसया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एयरपोर्ट पर आगमन हुआ तो पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उतावले हो गए। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इस बीच तमकुही विधायक असीम कुमार से कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। डीएम और एसपी ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया।
उधर, कार्यकर्ताओं से विधायक की नोकझोंक की जानकारी डिप्टी सीएम को हुई तो उन्होंने विधायक को कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की नसीहत दी।
देवरिया के पथरदेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य बृहस्पतिवार की दोपहर कुशीनगर एयरपोर्ट पर आने वाले थे। उनके स्वागत के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले से एयरपोर्ट पर जुट गए।
प्रोटोकॉल के मुताबिक डीएम एस. राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एयरपोर्ट रनवे की तरफ जाने लगे। सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया गया। भीतर नहीं जा पाने से नाराज कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच तमकुहीराज के विधायक असीम कुमार पहुंचे। वह भीतर जाने लगे तो गेट पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि हम लोगों को भी अपने साथ ले चलें। विधायक ने मना किया तो कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस दौरान विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक होने लगी।
डीएम और एसपी ने मामले में हस्तक्षेप करके विधायक को एयरपोर्ट रनवे पर पहुंचा दिया। तभी डिप्टी सीएम का आगमन हो गया। उनके स्वागत के क्रम ने एक पदाधिकारी ने इस प्रकरण की चर्चा कर दी। मामला सामने आने पर डिप्टी सीएम ने विधायक को कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की नसीहत दी। डिप्टी सीएम ने विधायक से कहा कि ऐसे मौके पर धैर्य से काम लेना चाहिए।
कोट
मेरे पहुंचने से पूर्व वहां कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। वह लोग रनवे पर जाना चाहते थे। मैंने उनको बताया कि जितने लोगों की अनुमति प्रशासन ने दे दी है। वहीं लोग भीतर जा सकेंगे। तब कार्यकर्ताओं ने मुझे पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने को कहा। इस पर मैंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि सभी कार्यकर्ता बराबर हैं। इतना कहकर मैं जाने लगा तो कुछ लोग नाराज हो गए। मेरे लिए सभी कार्यकर्ता बराबर हैं।
- असीम कुमार, विधायक, तमकुहीराज