फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hope of relatives rested on completion of rescue work

बचाव कार्य पूरा होने पर टिकी परिजनों की आस

Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hope of relatives rested on completion of rescue work
बचाव कार्य पूरा होने पर टिकी परिजनों की आस
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। रविवार को चमोली जिले में आए जल प्रलय में हाटा क्षेत्र के विजय के लापता होने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे पिता रामदवल सिंह की निगाहें बचाव कार्य पर टिकी हुई है। बृहस्पतिवार को नदी में पानी बढ़ने के कारण बचाव कार्य में आई रूकावट से पिता बेचैन हैं। फोन पर रामदवल सिंह ने बताया कि पानी कम होते ही बचाव कार्य फिर से शुरू करने की बात प्रशासन की ओर से की जा रही है।
चार माह पहले उत्तराखंड के चमोली जिले में एनटीपीसी के निर्माणाधीन बिजली परियोजना में बतौर बेल्डर का कार्य करने गए हाटा क्षेत्र के छितौनी गांव के रहने वाले विजय सिंह रविवार को वहां आए जल प्रलय के बाद से लापता है। जब से यह खबर उनके परिवार और गांव के लोगों को मिली है सभी बेहाल है। पिता रामदवल सिंह घटना के दूसरे दिन ही कुछ परिचितों के साथ चमोली पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार को पिता रामदवल सिंह ने बताया कि पानी बढ़ जाने से बचाव कार्य को रोकना पड़ा है। जिस जगह पर बचाव कार्य चल रहा है वहां घटना के दिन उनके बेटे विजय के साथ करीब 36 लोग कार्य कर रहे थे। माना जा रहा है कि वह लोग वहीं फंस गए होंगे। अब इस बात का इंतजार है कि बचाव टीम कब तक उन लोगों तक पहुंच पाती है। सब किसी चमत्कार का इंतजार है।
विज्ञापन

अब ईश्वर से मदद की गुहार लगा रहे परिजन
खड्डा। चमोली त्रासदी में लापता खड्डा क्षेत्र के सूरज का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चला। जैसे जैसे वक्त बीत रहा है परिजनों की चिंता भी बढ़ रही है। परिजन व ग्रामीण अब ईश्वर से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बैरागी पट्टी के टोला तीनपरसा निवासी श्रीनिवास कुशवाहा के पुत्र सूरज उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन में आए सैलाब की चपेट में आकर लापता हैं। सूरज का बड़ा भाई उमेश व गांव के संतराज सुरक्षित हैं। लापता सूरज की कुशलता के लिए परिवार के लोग फिक्रमंद हैं। मां, पिता, बहन व गां व के लोग भी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वहां से कुछ अच्छी खबर मिले। श्रीनिवास ने बताया कि अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। उत्तराखंड मेें मौजूद गांव के संतराज ने फोन पर बताया कि पानी बढ़ जाने से तलाश में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed