फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Honor killing in Kushinagar brother killed sister

कुशीनगर में ऑनर किलिंग: भाइयों ने की युवती हत्या, खुद ठिकाने लगाया बहन का शव

Thu, 08 Dec 2022 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने कहा कि युवती की हत्या उसके सगे भाइयों ने अपने मान-सम्मान के लिए की थी। दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Honor killing in Kushinagar brother killed sister
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना निवासी युवती की हत्या उसके सगे भाइयों ने की थी। गांव के ही एक युवक संग युवती का प्रेम संबंध चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद होने पर मान-सम्मान के लिए सगे भाइयों ने रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शव बाइक पर रखकर गन्ने के खेत के पास चकरोड (कच्चा रास्ता) पर फेंक दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती के दोनों भाइयों को गिरफ्तार करके घटना का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर सोहरौना गांव के सरेह में एक गन्ने के खेत के समीप चकरोड पर युवती का शव मिला था। युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान थे। उसके पास से दो दिन पूर्व खिरकिया बाजार से खरीदे गए गहने की रसीद पुलिस ने बरामद किया। युवती की पहचान सोहरौना निवासी रोशन की बेटी सलेहा खातून (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस का खोजी कुत्ता शव वाले स्थान से सीधे युवती के घर पहुंचा। तभी पुलिस को इस घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक हुआ। जांच में सामने आया कि सोमवार की शाम युवती का घर पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। युवती के गायब होने पर परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक संग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन इसका विरोध युवती के सगे भाई नौशाद अंसारी और अमजद अली करते थे। वह अपने मान-सम्मान के लिए युवती को शादी करने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर अक्सर भाइयों और बहन के बीच घर में विवाद होता था।

सोमवार की शाम विवाद होने पर दोनों भाइयों नौशाद और अमजद अली ने रस्सी से युवती का गला कसकर मार डाला। उसके शव को शाल में लपेटकर बाइक पर बीच में बैठाकर गन्ने के खेत के पास समीप फेंक आए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सिंहापट्टी के पास से आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की कोशिश में लगे थे। तभी कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने अपनी टीम संग वहां पहुंचकर उनको दबोच लिया।

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने कहा कि युवती की हत्या उसके सगे भाइयों ने अपने मान-सम्मान के लिए की थी। दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed