{"_id":"621c877a539a38770f2ef852","slug":"home-minister-amit-shah-addressing-rally-in-kushinagar-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में बोले अमित शाह: अखिलेश के बहकावे में आती जनता तो कोरोना की तीसरी लहर में बचना होता मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में बोले अमित शाह: अखिलेश के बहकावे में आती जनता तो कोरोना की तीसरी लहर में बचना होता मुश्किल
Mon, 28 Feb 2022 02:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:41 PM IST
सार
अमित शाह ने कहा कि 2014 में पूरे देश और यूपी ने मोदी को पीएम बनाया था। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं। तभी से भाजपा का ये विजयी अभियान चला है। इस बार आपको विजय का चौका लगाना है।
विज्ञापन
कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुशीनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 5 चरणों के चुनाव में भाजपा ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं। छठे और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है।
विज्ञापन
कहा कि 2014 में पूरे देश और यूपी ने मोदी को पीएम बनाया था। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं। तभी से भाजपा का ये विजयी अभियान चला है। इस बार आपको विजय का चौका लगाना है।
विज्ञापन
कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के लोग अखिलेश जी के बहकावे में आकर टीका न लगवाते, तो क्या यहां के लोग कोरोना की तीसरी लहर में बच पाते? ये कैसे नेता हैं, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को तक बहकाने का काम करते हैं। सीएम योगी ने चुन-चुनकर माफियाओं को यूपी से खदेड़ने का काम किया है। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, जेल में हैं। इन तीनों ने सपा-बसपा के राज में जनता को परेशान किया है। इसलिए तीनों को भाजपा सरकार ने जेल में डालने का काम किया है।
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि यूपी में निवेश तभी आ सकता है, जब यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हो। यूपी के युवाओं को रोजगार तभी मिलेगा, जब यहां निवेश आएगा। अगर यहां निवेश लाना है तो कानून व्यवस्था को ठीक रखना होगा। जिसके लिए 300 पार वाली भाजपा सरकार बनानी होगी। अखिलेश की सरकार में उन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों का केस वापस लेना का काम किया था। हाईकोर्ट ने इस आदेश पर स्टे लगा दिया और बम धमाके करने वाले आज भी जेल में हैं।