{"_id":"5f32d8928ebc3e3d2038f8df","slug":"health-team-went-to-investigate-corona-vehicle-damaged-kushinagar-news-gkp3614584174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तमकुही ब्लॉक के पगरा पड़री गांव में मंगलवार की दोपहर में कोरोना की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। किसी तरह से गांव से निकलकर टीम पटहेरवा थाने पहुंची। स्वास्थ्य टीम की सूचना पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पगरा पड़री गांव के एक व्यक्ति की तीन दिन पूर्व कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके पूरे परिवार का टेस्ट कराया गया। सोमवार को उसकी मां भी पॉजिटिव पाई गईं। दोनों को होम आइसोलेट करते हुए राजस्व टीम ने गांव को सील कर दिया। मंगलवार को तमकुहीराज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार की अगुवाई में चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम गांव में कैंप लगाकर कोरोना जांच करने पहुंची। टीम के मुताबिक वहां पहुंचते ही कुछ ग्रामीण पूर्व में दो लोगों की आई कोरोना जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए नोरकझोंक करने लगे। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने अपशब्द बोलते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीणों के उग्र तेवर को देखकर टीम ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और वहां से निकलने लगी। इस दौरान उनके वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। हमले से बचकर स्वास्थ्य टीम पटहेरवा थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसपी भी पटहेरवा थाने पहुंचे। एसओ मृत्युंजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि पगरा पड़री गांव में हुए हमले से स्वास्थ्यकर्मी दहशत में हैं। उन्होंने प्रशासन से स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की और कहा कि जब तक राजस्व और पुलिस स्वास्थ्य टीम के साथ नहीं जाती, तब तक टीम गांवों में कोरोना जांच के लिए नहीं जाएगी।