फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health department alert about heat wave, 20 beds reserved

Kushinagar News: लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 20 बेड सुरक्षित

Sat, 06 Apr 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Health department alert about heat wave, 20 beds reserved
पडरौना। तापमान बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने अस्पतालों में दवा सहित अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। गर्मी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलग से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को 230 मरीज उल्टी-दस्त के आए थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है। गर्मी में होने वाली बीमारियों में प्रयोग होने वाली दवाओं, वार्ड को ठंडा रखने के इंतजाम आदि के मामले में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि गर्मी प्रभावित मरीजों की हर दिन की रिपोर्ट महानिदेशालय भेजी जाएगी। उनकी तरफ से मिले निर्देश के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा इन मरीजाें के इलाज के अलग से डॉक्टर के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। जो शिफ्ट वाइज 24 घंटे मरीजों के इलाज के लिए तैनात रहेंगे। सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि लू से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मेडिकल कॉलेज में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाने के साथ वहां शिफ्ट वाइज डॉक्टर और अन्य चिकित्सकीय कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे मरीजों की देखभाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed