{"_id":"69ed21062238278d9f0b936c","slug":"haryana-police-takes-youth-into-custody-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158712-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइबर अपराध में युवक को ले गई हरियाणा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइबर अपराध में युवक को ले गई हरियाणा पुलिस
Sun, 26 Apr 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अमवाखास निवासी शिवम तिवारी पुत्र मणींद्र तिवारी को शनिवार को हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में ले लिया। उस पर साइबर अपराध में संलिप्त होने का आरोप है। हरियाणा पुलिस की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
बताया जा रहा है कि शिवम तिवारी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था और इसी दौरान उसका नाम साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में सामने आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में दर्ज एक मामले की जांच के क्रम में युवक की संलिप्तता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि शिवम तिवारी के खिलाफ हरियाणा में प्राथमिकी दर्ज है। संवाद