फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   hangama over exam cancellation

ट्रिपल सी की परीक्षा निरस्त होने पर किया हंगामा

Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hangama over exam cancellation
पडरौना नगर के छावनी में ट्रिपल सी ऑनलाइन परीक्षा निरस्त होने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रिपल सी की परीक्षा निरस्त होने पर किया हंगामा
विज्ञापन

पडरौना। नगर के छावनी स्थित निजी संस्थान में रविवार को आयोजित ट्रिपल सी की ऑनलाइन परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर खराब होने के कारण परीक्षा नहीं कराई जा सकी। इंस्टीच्यूट के प्रबंधक की तरफ से हेड क्वार्टर से परीक्षा निरस्त होने तथा इसकी तारीख आने पर परीक्षा कराने की बात कही गई। इस पर परीक्षार्थी हंगामा करने लगे। बाद में कोतवाली पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
नगर के कुबेरस्थान रोड स्थित लक्ष्मी ऑफ टेक्नोलॉजी इंस्टीच्यूट में रविवार को तीन पालियों में ट्रिपल सी की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित थी। यह परीक्षा प्रथम पाली में नौ बजे से, द्वितीय पाली में 11 बजे से और तृतीय पाली में तीन बजे से होनी थी। सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी इस केंद्र पर पहुंचने लगे थे। करीब 200 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। उनकी सब्र का बांध तब टूट गया, जब दोपहर एक बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हुई। परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर हेडक्वार्टर से काम नहीं कर रहा है। इस पर परीक्षार्थी इंस्टीच्यूट में हंगामा करने लगे। लोग कुबेरस्थान रोड को भी जाम करने का मन बनाने लगे। परीक्षार्थियों का कहना था कि यह परीक्षा पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित है, जबकि इंस्टीच्यूट के प्रबंधक का कहना है कि नीट आईटी के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर से सर्वर फेल है। इसलिए यह ऑनलाइन परीक्षा निरस्त हो गई है। छात्रों के मुताबिक प्रबंधक हेडक्वार्टर से परीक्षा की सूचना मिलने पर इसे कराने की बात कह रहे थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर शांत कराई।
विज्ञापन

कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। परीक्षार्थियों को समझाया गया। उन्हें बताया गया कि परीक्षा सोमवार को होने की संभावना है। उन्हें सोमवार को आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed