{"_id":"5f3bc6fe8ebc3e3cbb4e0299","slug":"hangama-at-pds-shop-kushinagar-news-gkp3620964124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरहवा में कोटे की दुकान पर कार्डधारकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरहवा में कोटे की दुकान पर कार्डधारकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरहवा में कोटे की दुकान पर कार्डधारकों ने किया हंगामा
टेकुआटार। कसया तहसील क्षेत्र के कुरहवा में कोटे की दुकान पर मंगलवार की सुबह कार्डधारकों ने हंगामा किया। कोटेदार पर राशन के लिए तय मूल्य से ज्यादा रकम लेने का आरोप लगाया। प्रबुद्ध लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
कुरहवा की कोटेदार उर्मिला देवी के यहां सुबह राशन बांटा जा रहा था। कार्डधारक चंद्रेश्वर शर्मा, रामदेव, रामधारी, रामराज, बरकत, कैलाश, शिवचरण आदि ने कोटेदार पर अधिक मूल्य लेने व घटतौली व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सरकार की तरफ से गेहूं दो रुपये किलो व चावल तीन रुपये किलो देने का निर्देश है जबकि कोटेदार गेहूं तीन रुपये किलो व चावल चार रुपये किलो की दर से दे रहे हैं। हर यूनिट पर एक किलोग्राम राशन की कटौती की जा रही है। पूछने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। जबकि कोटेदार उर्मिला देवी का कहना था कि कार्डधारकों से निर्धारित मूल्य ही लिया जा रहा है। किसी से अधिक रुपये नहीं लिए गए हैं और न ही किसी से कटौती की गई है। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर विजय राय ने कहा किसी भी कार्डधारक के साथ भेदभाव नहीं होगा। अगर अधिक मूल्य लिया जा रहा है तो कार्डधारक लिखित शिकायत करें। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।