{"_id":"62892f389c01093a6329d292","slug":"guidelines-for-better-treatment-of-patients-kushinagar-news-gkp437674846","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से करने के निर्देश
सीएमओ ने तमकुहीराज सीएचसी का निरीक्षण किया
तमकुहीराज(कुशीनगर)। सीएमओ ने शनिवार को तमकुहीराज सीएचसी के ओपीडी, ओटी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई आदि का जायजा लिया तथा मरीजों का ठीक ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए। सफल ऑपरेशन के लिए महिला चिकित्सक की सराहना की।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने दोपहर दो बजे सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तमकुहीराज में महिला चिकित्सक डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने जिस तरह से दक्षतापूर्वक ऑपरेशन से प्रसव कराया, वह सराहनीय है। ऐसे ऑपरेशन बड़े अस्पतालों में ही हो पाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों के पास गोल्डन कार्ड की सुविधा है, वह इलाज में उसका उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. संजय, दिग्विजय राय आदि मौजूद रहे।