फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grievance Redressal Day: Only 11 out of 49 cases resolved.

समाधान दिवस : 49 मामलों में से सिर्फ 11 का हुआ निस्तारण

Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Day: Only 11 out of 49 cases resolved.
राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण का दिलाया भरोसा
विज्ञापन


पडरौना। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाधान दिवस में प्राप्त कुल 49 मामलों में सिर्फ 11 का निस्तारण हो सका। वहीं राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों के लिए टीम गठित कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
पडरौना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी की अगुवाई में आयोजित थाना समाधान दिवस में सिर्फ दो मामले आए। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पटहेरवा संवाद के अनुसार, स्थानीय थाना में आयोजित समाधान दिवस में देवरिया विशुन दयाल गांव के मुस्ताक ने प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने की मांग की तो वहीं हतवा गांव के नंदलाल वरासत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा पति-पत्नी विवाद से जुड़े आए मामलों को सुनवाई कर पुलिस की तरफ से निस्तारण किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, लेखपाल विजय देव सिंह, अरविंद कुमार, नर्वदेश्वर, सतीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के अनुसार, स्थानीय थाने में समाधान दिवस के दौरान सिर्फ तीन मामले ही आए। उनमें से एक मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि शेष दो को संबंधित को निस्तारण करने के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर एसओ धीरेंद्र कुमार राय, लेखपाल सुबोध गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाने में समाधान दिवस में कुल 11 मामले दर्ज हुए। इसमें राजस्व के सात और पुलिस से संबंधित चार मामले रहे। लेकिन मौके पर निस्तारण शून्य रहा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कन्हैया प्रसाद, हीरालाल, संजय कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed