{"_id":"614f65f68ebc3e04c222be3b","slug":"graam-pradhaan-kee-hatya-ke-lie-aaya-shootar-muthabhed-mein-giraphtaar-kushinagar-news-gkp4105163109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान की हत्या के लिए आया शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान की हत्या के लिए आया शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर विकास सिंह से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान की हत्या के लिए आया शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार
सिपाही और बदमाश को लगी गोली, शहाबुद्दीन का शॉर्पशूटर होने की कबूली बात
बस्ती जिले का निवासी है शूटर विकास सिंह, हत्या, लूट सहित दर्ज हैं कई मुकदमे
रामकोला (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के खैरटवा गांव के प्रधान की हत्या करने आए एक शॉर्पशूटर को रामकोला पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके एक पैर में गोली लगी। जबकि स्वॉट टीम के सिपाही रणजीत को भी चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक बस्ती जिले का यह बदमाश खुद को शहाबुद्दीन का शॉर्पशूटर बता रहा था। उस पर लखनऊ, बिहार, गोरखपुर सहित कई शहरों में लूट, हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बदमाश को सुपारी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। रामकोला के थानेदार डीके सिंह ने बताया खैरटवा गांव के प्रधान रामसेवक कुशवाहा से पंचायत चुनाव में प्रतिद्वंद्वी रहे गणेश तिवारी चुनाव हार गए थे। पुलिस का आरोप है कि चुनावी रंजिश में गणेश तिवारी ने रामसेवक की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने शॉर्पशूटर की तलाश की। विकास सिंह नामक शॉर्पशूटर से बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती गांव में मुलाकात की। उसके बाद आरोपी गणेश तिवारी के बताए गए रास्ते से शुक्रवार की देर रात विकास गांव के करीब पहुंचा था। इसकी भनक मुखबिरों से रामकोला पुलिस और स्वॉट टीम प्रभारी को लग गई।
थानेदार ने बताया कि एसपी और एएसपी को सूचना देकर रामकोला पुलिस व स्वॉट टीम मुखबिरों द्वारा बताए गए जगह पर पहुंची। देर रात एक बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास सिंह के एक पैर ने गोली लग गई और वह गिर गया। मौके पर एक पिस्टल और एक तमंचा मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ खड्डा शिवाजी सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी के सामने पूछताछ में उसने खुद को शहाबुद्दीन का शॉर्पशूटर बताया। उसने यह भी बताया कि खैरटवा में पंचायत चुनाव के दौरान प्रधान पद से हारे गणेश तिवारी ने उसे प्रधान की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। विकास सिंह के बताने पर गणेश तिवारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रामकोला के थानेदार डीके सिंह ने बताया कि विकास सिंह पर लखनऊ, गोरखपुर और बिहार के सीवान में हत्या, लूट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ में स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा, एसआई संदीप सिंह, एसआई मुबारक, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, रणजीत यादव, संदीप भास्कर, सचिन कुमार, राघवेंद्र सिंह, शिवानंद सिंह ,चंद्रशेखर यादव, रणविजय तिवारी, मनीष तिवारी, हिमांशु सिंह शामिल थे। विकास सिंह और गणेश तिवारी के खिलाफ रामकोला थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।