फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur team reached the finals.

गोरखपुर की टीम पहुंची फाइनल में

Wed, 17 Jan 2018 01:03 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 17 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur team reached the finals.
‌खिलाड़ी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार। नेहरू स्पोर्टिंग क्लब मंसाछापर की ओर से पूर्व प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शुक्ल की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर व पडरौना के बीच खेला गया। इसमें पडरौना की टीम को गोरखपुर ने 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर बाद से नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर के खेल मैदान में पंडित अनिरूद्घ शुक्ल की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
विज्ञापन

पहले हाफ में ही गोरखपुर की टीम का दबदबा रहा। गोरखपुर ने मध्यांतर के पूर्व ही दो गोल मारकर बढ़त बना लिया। दूसरे हॉफ में पडरौना की तरफ से एक गोल मारकर खेल वापसी किया गया, लेकिन समय समाप्त होते ही रेफरी की वीसिल ने गोरखपुर की टीम को विजयी करार दिया। गोरखपुर की टीम 2-1 से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। निर्णायक प्रभात मिश्र रहे, जबकि उद्घोषक राकेश श्रीवास्तव रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक दिनेश चौधरी, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा, ग्राम प्रधान राजीव मिश्र, संदीप मिश्र, प्रधान अतहर हुसैन, आलोक चौबे, बृजेश शर्मा, प्रभु कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed