{"_id":"6151f3a98ebc3efb8b270579","slug":"gorakhpur-siwan-demu-train-will-be-canceled-till-five-kushinagar-news-gkp410833043","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू ट्रेन निरस्त
विज्ञापन
पांच तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-सीवान डेमू ट्रेन
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सीवान से गोरखपुर और गोरखपुर से सीवान डेमू ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने 27 सितंबर से पांच अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस कारण सोमवार को ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा। कप्तानगंज-सीवान रेलमार्ग पर सीवान से गोरखपुर और गोरखपुर से सीवान तक नियमित 05153/05154 अनारक्षित स्पेशल डेमू ट्रेन का संचालन होता है। इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से लोगों को पडरौना जिला मुख्यालय तक की यात्रा करने में सहूलियत होती थी। सोमवार की सुबह इस ट्रेन से यात्रा करने आए यात्रियों को जब यह सूचना मिली कि सिर्फ सीवान से गोरखपुर जाने वाली और गोरखपुर से सीवान जाने वाली डेमू ट्रेन को 27 सितंबर से पांच अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है, तो यात्रियों को निराश होकर अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इस संबंध में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि इस ट्रेन को 27 सितंबर से पांच अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसकी सूचना यात्रियों की सुविधा के लिए चस्पा कर दी गई है। यह अवधि समाप्त होने पर पुन: संचालन संभव होगा।