{"_id":"639b6126f084b2325258ac2b","slug":"goods-train-passed-through-broken-track-major-accident-averted-kushinagar-news-gkp461033174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
पनियहवा में पीकेट पास पिलर संख्या 308/14 पर क्षतिग्रस्त रेलवे की पटरी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
पनियहवा पिकेट के पास टूटा था ट्रैक
सूचना पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने दुरुस्त कराई पटरी
छितौनी। बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। हुआ यह कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पनियहवा पिकेट के निकट रेल की पटरी टूटी हुई थी। कुछ लोगों की नजर पड़ गई और उन लोगों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दे दी। कुछ देर बाद टूटी पटरी को जोड़ दिया गया।
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर गोरखपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही मालगाड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पनियहवा के आगे वाल्मीकि नगर की ओर पनियहवा पिकेट से कुछ दूरी पर पिलर नंबर-308/14 पर ट्रैक की एक पटरी टूट गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टूटे हुए ट्रैक से एक मालगाड़ी भी अपनी गति से गुजर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। बृहस्पतिवार की सुबह छितौनी-बगहां रेल पुल की ओर टहलने निकले लोगों ने टूटी हुई रेल की पटरी टूटी देखी और आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी और आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे और रेलवे के अधिकारियों को सूचना देकर उसे ठीक कराए।
जीआरपी पनियहवा व पडरौना के चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव ने बताया कि सूचना पर आरपीएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जोड़ के पास पटरी टूटी थी, जिसे तत्काल जोड़ा गया। धीमी गति से पैसेंजर ट्रेन को गुजारा गया है। इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।