फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Give priority to entrepreneurial interests, improve road and electricity work

Kushinagar News: उद्यमी हितों को दें प्राथमिकता, सड़क और बिजली कार्य में हो सुधार

Tue, 17 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Give priority to entrepreneurial interests, improve road and electricity work
पडरौना। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एडीएम ने कहा कि उद्यमी हितों को अधिकारी प्राथमिकता दें, साथ ही संपर्क मार्ग व विद्युत सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कंननी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवा, पडरौना, कुशीनगर के इकाई स्थल तक संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण एवं चौड़ीकरण के प्रकरण में अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका ने बताया कि सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। शीघ्र ही उसे पूर्ण करा लिया जाएगा। मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सठियांव की तरफ से संपर्क मार्ग निर्माण नहीं होने की शिकायत की गई। इस पर नगर पंचायत फाजिलनगर के ईओ ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। मेसर्स बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजॉर्ट, एनएच-28, भैसहां, कुशीनगर के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं मरम्मत के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य स्वीकृत हो चुका है, शीघ्र ही मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि उद्यमी और व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के नींव हैं। उनकी हितों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क और बिजली व्यवस्था बेहतर नहीं होगी, तब तक औद्योगिक क्षेत्र का विकास तेजी से नही होगा। उन्होंने मिनी औद्योगिक आस्थान, सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए अधिशासी अभियंता, विद्युत, सेवरही को निर्देश देते हुए 10 दिवस के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बैठक में स्वरोजगारपरक योजना जैसे सीएम युवा, ओडीओपी एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए एडीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को लक्ष्य पूरा करने के लिए सकारात्मक सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में जीबीसी-5 के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्य, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन आदि की समीक्षा कर सभी जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक उपायुक्त उद्योग आलोक कुमार गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसवाल, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed