फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   give gyapan to eo

आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ईओ को सौंपा

Fri, 17 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
give gyapan to eo
नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपते तमकुहीराज के युवा।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन ईओ को सौंपा
विज्ञापन

- समस्याओं के समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेसी
तमकुहीराज। नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में व्याप्त समस्याओं को लेकर कस्बा के युवाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन ईओ को सौंपकर तत्काल समाधान कराने की मांग की। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

शुक्रवार को नगर पंचायत तमकुहीराज से जुड़े तमकुही, हरिहरपुर, भटवलिया एवं कोईंदी गोसाईपट्टी में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर कस्बा के युवाओं ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि सभी मोहल्लों में नाली, पथ प्रकाश, सड़क, नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इससे आम लोगों में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर नाराजगी है। युवाओं ने नगर पंचायत में समायोजित इन गांवों में नियमित सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, प्रत्येक गली में पथ प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, श्मशान एवं कब्रिस्तान में जाने वाली सड़कों की सफाई एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था, परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने सहित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन ईओ एएन सिंह को सौंपा। इस दौरान असद रजा, वारिस नवाज, सेराजुद्दीन, इरशाद, सम्मी, इमाम, बाबूअली, सैफ, आकाश, सरफराज, आमिर सुहैल, पिंटू, सुजीत, मुन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed