फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   give gyapan to dm

‘मौसम प्रतिकूल होने पर हो शीतकालीन अवकाश’

Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
give gyapan to dm
‘मौसम प्रतिकूल होने पर हो शीतकालीन अवकाश’
विज्ञापन

- निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति से जुड़े लोगों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में शुक्रवार को निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालय संचालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सीएम को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपकर मौसम प्रतिकूल होने पर ही शीतकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

सीएम को संबोधित डीएम एस राजलिंगम को दिए गए ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा कि कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीत कालीन अवकाश घोषित किया गया है। यदि मौसम सामान्य रहेगा तब भी इन दिवसों में शीतकालीन अवकाश करना अनिवार्य है। इसके बाद भी यदि मौसम सामान्य नहीं हुआ तो डीएम स्वविवेक से जिले में अवकाश घोषित करते हैं। संगठन के लोगों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान वैसे ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई है। बीते सितंबर माह से स्कूल खुलने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों के भीतर शैक्षिक स्तर सुधारने में लगे हैं। यदि शीत कालीन अवकाश के नाम पर 15 दिन का अवकाश होगा तो शिक्षकों का परिश्रम बेकार हो जाएगा। इसको देखते हुए प्रतिकूल मौसम होने पर ही स्वविवेक से शीतकालीन अवकाश घोषित करने की अनुमति देनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, राकेश राय, महेंद्र दीक्षित, नचिकेता भट़्ट, नवल किशोर त्रिपाठी, यशपाल शुक्ल, गिरिजाशंकर गुप्ता, भानू प्रकाश मिश्र, अवधेष सिंह, विरेंद्र कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र मोहन सहाय, रणजीत लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed