{"_id":"6315df53a8e4216e455ff051","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-school-bus-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
Mon, 05 Sep 2022 05:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:06 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की चालक सहित बस पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल बस से दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे परिजनों व ग्रामीणों ने बस रोककर चालक को बैठा लिया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक सहित बस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
काजीपुर गांव निवासी रामबाबू यादव की पुत्री अराध्या (5) तुर्कपटी थानाक्षेत्र कें गड़हिया में स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती थी । प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को भी स्कूल गई थी और करीब एक बजे बस से घर के लिए चली थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस उसके घर के सामने रुकी वह बस से उतर के आगे से निकली, इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दिया। इससे वह गिर गई और उसका सिर पहिए के नीचे आ गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना देख परिजनों की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए व बस को रोककर चालक को बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई और चालक सहित बस को थाने पहुंचा दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया की चालक सहित बस पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।