फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Get cables repaired before the festivals; operators will be held responsible for any negligence.

Kushinagar News: त्योहारों से पहले केबल दुरुस्त कराएं, लापरवाही पर ऑपरेटर होंगे जिम्मेदार

Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Get cables repaired before the festivals; operators will be held responsible for any negligence.
विद्युत खंभों पर नीचे लटक रहे संचार केबलों को ऊंचा कर व्यवस्थित करने के निर्देश
विज्ञापन

कसया। त्योहारों के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए बिजली निगम ने विद्युत खंभों पर अव्यवस्थित और कम ऊंचाई पर लटक रहे संचार केबलों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। निगम ने नेट साथी, एयरटेल, जियो और बीएसएनएल समेत सभी केबल ऑपरेटरों से केबलों को ऊंचा कर व्यवस्थित और कसकर बांधने को कहा है।

विद्युत वितरण खंड कुशीनगर के एसी वाईवी सिंह ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर बिना पूर्व अनुमति बिजली खंभों पर संचार केबल लगाए गए हैं। इनमें कई केबल काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों के आवागमन में परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। केबलों के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी है। आगामी दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमाओं की स्थापना और विसर्जन के लिए जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में ऊंची दुर्गा प्रतिमाओं के नीचे लटक रहे केबलों में फंसने से हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए विभाग ने सभी संबंधित ऑपरेटरों को समय रहते केबलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि केबलों के कारण विद्युत दुर्घटना होने, आपूर्ति बाधित होने, सार्वजनिक आवागमन में परेशानी या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित केबल ऑपरेटर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed