फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   genrator closed in hata chc

Kushinagar News: हाटा सीएचसी में जेनरेटर खराब, मरीज परेशान

Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
genrator closed in hata chc
बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं : बिजली कटते ही हाथ से पंखा झलने लगते हैं मरीज
विज्ञापन

फोटो है।
- दूसरे अस्पतालों से बुलाए जाते हैं फार्मासिस्ट
- इंवर्टर डिस्चार्ज होने पर अंधेरे में डूब जाता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ मामलों में बीमार हो गया है। यहां लगाया गया साइलेंट जेनरेटर सेट काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। फार्मासिस्ट की कमी के कारण कभी-कभी दूसरे केंद्रों से फार्मासिस्ट बुलाने पड़ते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में आठ डॉक्टरों की तैनाती है। सकरौली गांव की रहने वाली संजना हाटा नगर के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। शुक्रवार को गर्मी के कारण वह अचानक बेहोश होकर स्कूल में ही गिर पड़ीं। शिक्षक और उसकी साथी छात्राएं उन्हें लेकर हाटा सीएचसी पहुंचीं। डॉक्टर ने देखा और इलाज शुरू किया। इस दौरान बिजली कटी हुई थी। इस कारण पंखा नहीं चल रहा था। बेहोश छात्रा और उसके साथ आई अन्य लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। कुछ छात्राएं संजना को पेपर से पंखा कर रही थीं। पंखा नहीं चलने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि जेनरेटर खराब है।
विज्ञापन

गर्मी के समय में जेनरेटर खराब होने से यहां आने वाले मरीजों और यहां के कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। पिछले माह यहां के चीफ फार्मासिस्ट रहे श्रीप्रकाश मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद से यहां फार्मासिस्ट की भी कमी हो गई है। यहां तैनात तीन फार्मासिस्टों में से किसी के छुट्टी चले जाने और किसी के सरकारी कार्य के कहीं चले जाने के बाद दूसरे अस्पताल से फार्मासिस्ट बुलाना पड़ता है। इससे यहां का कार्य काफी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां तैनात आठ डॉक्टरों में से डॉक्टर वी. प्रसाद, डॉक्टर सुनील निषाद, डॉ. प्रशांत मल्ल, डॉ. निधि उपाध्याय, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. सुरभि गुप्ता ओपीडी में मौजूद थीं, जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार और डॉ. अजय सिंह छुट्टी पर थे।

इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार से मोबाइल पर बात की गई। उन्होंने कहा कि अभी हम छुट्टी पर हैं। जेनरेटर खराब होने की जानकारी है। उसे ठीक कराने के लिए संबंधित जिम्मेदार को निर्देश दे दिया गया है। जेनरेटर जल्द ही ठीक हो जाएगा। फार्मासिस्ट की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed