फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   general ticket available from one january

एक से अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग

Sat, 18 Dec 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
general ticket available from one january
एक से अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
विज्ञापन

- यात्रियों को मिलेगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर रोज चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी 15113/15114 एक्सप्रेस ट्रेन में अब पहली जनवरी से अनारक्षित टिकट पर भी मुसाफिर यात्रा कर सकेंगे। ऐसे यात्रियों के लिए ट्रेन में डी-8 और डी-9 कोच आरक्षित होगा। इसमें जनरल टिकट का किराया भी कम होगा।
कोरोना काल शुरू होने के 19 माह बाद रेल प्रशासन अब यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस सहित 20 एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों से भी यात्रा करने की छूट आगामी एक जनवरी 2022 से देने जा रहा है। इसकी घोषणा पूर्वोत्तर रेलवे ने कर दी है। इसका लाभ कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्री भी उठा सकेंगे। इस रूट से रोज चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी 15113/15114 एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसके पहले कोरोना काल को देखते हुए केवल आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा करना अनिवार्य किया गया था।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन में डी-8 व डी-9 कोच इसके लिए आरक्षित कर दिया गया है। यही नहीं इसके लिए पहले से कम किराया भी देना होगा। पहली जनवरी से एक्सप्रेस ट्रेनों में कोरोना काल के पहले वाला नियम लागू किए जाने पर रेलयात्री सिद्धांत जायसवाल, नीरज कुमार वर्मा, सिद्धार्थ सोनी, मोहम्मद मिकाइल, राकेश मिश्र, पवन कुमार वर्मा ने कहा कि इससे रेल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी से गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन का भी अनारक्षित टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, लेकिन सभी यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed